Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वितरित किया मास्क


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वितरित किया मास्क

जौनपुर। कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में महारसोई का संचालन कर सैकड़ों हजारों गरीब, भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इसी सेवाभाव को आगे बढ़ाते हुए बक्शा ब्लाक के निवर्तमान अध्यक्ष डा. प्रभात विक्रम सिंह ने सोमवार को राहुल प्रियंका गाँधी सेना के जिलाध्यक्ष बिपिन तिवारी के साथ ब्लाक के अगरौरा, धनियामऊ, सरायहरखू गाँव में जाकर सैकड़ों लोगों को मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान प्रभात विक्रम सिंह ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने परिवार, समाज व देश को सुरक्षित रखें। अनावश्यक रूप से बाहर न निकले। इस मौके पर बबलू गुप्ता, सत्यम मिश्र, चंद्रजीत गुप्ता, देवराज पांडेय, डा. सत्यब्रत उपाध्याय, राजेश विश्वकर्मा, डा. केडी शेख आदि का सहयोग रहा।
        
लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments