Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं ने पारसनाथ यादव को दी श्रद्धांजलि


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


सपा कार्यकर्ताओं ने पारसनाथ यादव को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। नगर के सदर चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर नगर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डा. शमीम अहमद की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पारसनाथ यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित किया गया। डा. शमीम ने पारसनाथ यादव के राजनैतिक जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूर्व नगर अध्यक्ष अरशद कुरैशी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सभासद लाल बहादुर यादव नेपाली, रिजवान हैदर राजा, ताफिक चौधरी, संतोष पाण्डेय, शमशेर कुरैशी, संतोष यादव, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, चित्रसेन यादव आदि मौजूद रहे। शोकसभा का संचालन संजीव यादव ने किया।

लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments