Breaking News

डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को वापस लेने के सम्बन्ध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल अपने न्यूनतम स्तर पर हैं फिर भी भाजपा सरकार की नाकामियों की वजह से लगातार 20 दिनों से डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि आज देश में तानाशाही चरम पर है। इस मौके पर सत्यवीर सिंह, शिखर द्विवेदी, सूरज सिंह, नीरज राय, आरसी पांडेय, गौरव सिंह, मुफ्ती मेंहदी, राकेश मिश्रा, अशोक साहू, कृष्णा तिवारी, अक्षय चौरसिया, संदीप सोनकर, राजकुमार गुप्ता, परवेज अहमद, राजन तिवारी, इकबाल हुसैन, बबलू गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, सरवर अहमद, ज्ञानेश सिंह, हसीब अहमद, सुरूर साजिद, तौकीर खान दिल्लू आदि मौजूद रहे। संचालन शिव मिश्रा ने किया।



लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments