Breaking News

कार्यकर्ताओं ने पूरे लगन से किया परिवार सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्कः जिलाध्यक्ष


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

कार्यकर्ताओं ने पूरे लगन से किया परिवार सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्कः जिलाध्यक्ष

जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि परिवार सम्पर्क अभियान में आज तक हाट स्पॉट के 25 बूथ को छोड़कर शेष सभी 1869 बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी लगन के साथ परिवार सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क किया। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने सोमवार को बूथ नम्बर 90 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने बूथ नम्बर 361 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए देश में 450 नए एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों के निर्माण का अभियान भी शुरू किया है जिससे आदिवासी बच्चों का भविष्य बन सके। महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने बूथ नम्बर 265 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिये बहुत काम किये हैं। वहीं पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने बूथ नम्बर 324, उच्चतर शिक्षा आयोग सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी ने बूथ नम्बर 344 पर सम्पर्क किया। श्याम मोहन अग्रवाल ने बूथ नम्बर 330, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा पवन पाल ने बूथ नम्बर 101 पर सम्पर्क किया।


लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments