Breaking News

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन पर लोगों ने जताया शोक


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन पर लोगों ने जताया शोक

जौनपुर। जन समस्याओं को लेकर पार्टी द्वारा समय समय पर होने वाले धरना प्रर्दशन व चक्का में सुनाई देने वाली सपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव की दहाड़ हमेशा के लिए खामोश हो गयी। उन्होंने लम्बी बीमारी चलते शुक्रवार को नगर के ओलंदगंज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव समेत भारी संख्या लोग आवास पर पहुंचकर अंतिम विदाई दिया। गांव की पंचायत से लेकर देश की सर्वोच्च सदन तक का सफर करने वाले पारसनाथ यादव जनपद की राजनीति में सबसे लम्बी पारी खेली। वे सात बार विधायक रहे, दो सांसद तथा तीन बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत किया था। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन पर सपा नेता रजनीश मिश्र ने दुःख व्यक्त किया। श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि वे छात्रों, किसानों, नौजवानों की लड़ाई हमेशा लड़ते थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। इस दौरान विनोद शर्मा, मुकेश, संयम मिश्र आदि ने शोक व्यक्त किया।

लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments