Breaking News

दिन दहाड़े बदमाशों ने 83 हजार लूटा और हुए फरार


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

दिन दहाड़े बदमाशों ने 83 हजार लूटा और हुए फरार
 
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जयकिशुन बिन्द से बाइक सवार बदमाशों ने 83 हजार लूटा और फरार हो गये। जानकारी के अनुसार जयकिशुन बिन्द प्रयागराज-शाहगंज मार्ग स्थित सवंसा में बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। वह बदलापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख 83 हजार निकालकर अपनी बाइक से महराजगंज की ओर आ रहे थे। जैसे ही कृष्णा डेरी के पास पहुंचे। पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। संचालक के साथ उनकी पत्नी भी बाइक सहित नीचे गिर गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए डिग्गी में रखे 83 हजार लेकर महराजगंज की ओर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची महराजगंज व बदलापुर पुलिस एवं सीओ बदलापुर जांच में जुट गये। संचालक जयकिशुन बिन्द ने बताया कि एक लाख रूपये जेब में रखे होने के कारण बच गए। जबकि डिग्गी में रखा 83 हजार लेकर बदमाश फरार हो गये।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments