Breaking News

संस्कार भारती ने कला गुरु रविकांत जायसवाल चित्रकला और डिजिटल कला के ज्ञाता को किया सम्मानित



जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


संस्कार भारती ने कला गुरु रविकांत जायसवाल चित्रकला और डिजिटल कला के ज्ञाता को किया सम्मानित

जौनपुर। संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दो कला गुरु रविकांत जायसवाल चित्रकला और डिजिटल कला के ज्ञाता एवं डा. नरेंद्र पाठक को अंगवस्त्रम एवं माँ सरस्वती का चित्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व भगवान नटराज व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु ही जीवन का मार्गदर्शन होता है। वही हमें जीने की कला सिखाते हैं। मंत्री ऋषि श्रीवास्तव ने कला गुरु की विशेषताएं बतायी। महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु पूर्णिमा का बड़ा ही महत्व है। आज भी पारंपरिक रूप से शिक्षा देने वाले विद्यालय, संगीत और कला के साथ-साथ आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग इस दिन अपने अपने गुरु को याद करते हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजकमल, कमलेश, अवधेश, नवीन विश्वकर्मा, हर्षवर्धन, अरुण केशरी आदि उपस्थित रहे।


लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments