Breaking News

पीड़ित व गरीब की मदद करना हो गया है गुनाहः सौरभ शुक्ला



जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

पीड़ित व गरीब की मदद करना हो गया है गुनाहः सौरभ शुक्ला

जौनपुर। कांग्रेस शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सौरभ शुक्ला ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की तानाशाही चरम पर है। इस सरकार में पीड़ित, गरीब व मजलूम की मदद करना गुनाह हो गया है। हम किसी की मदद करने जाते हैं तो पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोनभद्र (उम्भा) में एक वर्ष पूर्व शहीद आदिवासियों के स्मृति में संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे लेकिन भदोही गोपीगंज रास्ते में ही अमानवीय व्यवहार के साथ पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि उन्हें रिहा किया जाए अन्यथा हम कांग्रेसी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर विशाल सिंह हुकुम, मनोज मिश्र, गौरव सिंह सनी, राजन तिवारी, आविश इमाम सनी, वैभव शुक्ला, अशरफ अली, अशरफ खान, इश्तियाक अहमद, चंद्रशेखर, अभिनंदन, अजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन आजम जैदी ने किया।




लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments