Breaking News

जानिए किस देश की फिल्म अभिनेत्री करेंगी पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पीएचडी


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

जानिए किस देश की फिल्म अभिनेत्री करेंगी पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पीएचडी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही है। यहां के शिक्षक और विद्यार्थी विदेशों में जाकर जहां अपने शोध पत्रों के जरिए विश्वविद्यालय की पहचान बना रहे हैं। वहीं विदेशों लोग अब पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़ने को उत्सुक हैं। इटली की फिल्म अभिनेत्री एवं संगीत के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाली जियोकोंडा वेसचिल्ली पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संगीत में पीएचडी करेंगी। उनके आवेदन पत्र पर कुलपति प्रोफेसर डा. राजाराम यादव ने अनुमति दे दी है। जियोकोंडा संगीत के क्षेत्र में बहुआयामी प्रतिभा की धनी हैं। वह बोलिवोओपेरा शैली की आविष्कारक हैं। मुंबई में ग्रैमी अवार्ड विजेता सुखविंदर सिंह, हरिहरन, गीनो बैंक, निलाद्री कुमार, सिलवाग्नेशा के कलाकारों के साथ ओपेरा और शास्त्रीय संगीत के बीच पहले फ्यूजन के रूप में लाइव प्रदर्शन किया है।



लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments