Breaking News

भाजपा सरकार में जनता परेशान और बेहालः राहुल त्रिपाठी


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


भाजपा सरकार में जनता परेशान और बेहालः राहुल त्रिपाठी

जौनपुर। सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने कहा है कि जिस तरह भाजपा सरकार में ब्राह्मण व अन्य समाज की हत्या हो रही है इससे यह लगता है कि भाजपा ब्राह्मण जानलेवा पार्टी है। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, राज्य की प्रगति अवरूद्ध हो गई है। समाज के हर वर्ग में असंतोष है। जनता परेशान और बेहाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब की कहीं सुनवाई नहीं होती है। सरकार इस गफलत में है कि सब कुछ नियंत्रण में है वह झूठी प्रशंसा में बहक रही है। सच्चाई तो यह है कि प्रदेश में कोई जनपद ऐसा नहीं जहां हत्या, लूट, बलात्कार और ठगी-छिनैती की घटनाएं न होती हों। जमीन संबंधी विवादों को लेकर झगड़े, मारपीट की गम्भीर वारदातें होती हैं। अस्पतालों में इतनी दुर्व्यवस्था है कि वे स्वयं बीमारी के घर बना दिये गये हैं वहां जाकर मरीज ठीक होने के बजाय उल्टे मरणासन्न हो जाता है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में अस्पतालों की पर्याप्त संख्या नहीं है। समाजवादी सरकार के समय ही अस्पताल बने थे। भाजपा ने कोई इंतजाम नहीं किये। न ही नये अस्पताल बनवाएं और न ही चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि श्रमिक बिना रोजगार के गांव-गांव भटक रहे हैं। वे हताशा में डूब गए हैं। सरकार हवाई दावों में रोजगार बांटने के झूठे आंकड़े पेश कर रही है।



लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments