Breaking News

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प के साथ किया गया पौधरोपड़



जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


पर्यावरण संरक्षण का संकल्प के साथ किया गया पौधरोपड़
वृक्ष के अभाव में पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं


जौनपुर। जिले में वन महोत्सव के तहत अभियान चलाकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के लोगों एवं महावि़द्यालयों में पौधरोपण किया गया। करंजाकला विकासखण्ड के काफरपुर तथा बैजारामपुर में नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने पौधों को रोपित किया। पूर्व सांसद केपी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी के. रविन्द्र नायक, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने पौधरोपण किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। वृक्षों से ही जीवन है। पूर्व सांसद केपी सिंह ने कहा कि जनपद में शासन द्वारा वृक्ष लगाए जा रहे हैं इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण किया जा रहा है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एपी पाठक ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 41,27,092 पौधे लगाए गए।


इसी क्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा. राकेश यादव एवं जिला नोडल अधिकारी डा. अजय विक्रम के निर्देश पर एवं तिलकधारी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वन्दना सिंह के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं को वृक्षों के संरक्षण के लिये शपथ दिलायी गयी। स्वयसेविकाओं ने फलदार, फूलदार, औषधियुक्त पौधों का रोपण किया। उक्त कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राजश्री सिंह, डा. शालिनी सिंह, डा. पूनम सिंह के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ममता, रूक्सार, स्नेहा निधि, रानी, अंकिता, रत्ना, भावनरा, काजल, मधुबाला, संगीता, आयुषी, पार्थ, अंजली मौजूद रहीं।

खुटहन संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, ब्लाक व गांवों में पौधरोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ ने सागौन के पौधे का रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुंदरता जहां वृक्ष से बढ़ती है। वहीं वृक्ष के अभाव में पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, थाना परिसर में इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा तथा अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय खुटहन में प्रधानाध्यापक सुशील यादव ने पौधे लगाये। इस मौके पर जंग बहादुर यादव, अरुण कुमार, धर्मेन्द्र मिश्रा, हौसिला प्रसाद, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

जफराबाद संवाददाता के अनुसार, स्थानीय नगर पंचायत के कजगांव में पौधरोपण अभियान के तहत बाबा बालक दास मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। 1 से 7 जुलाई तक पौधरोपण का अभियान चल रहा है। इसके तहत नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा एवं अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद प्रमोद बरनवाल ने कजगांव में बाबा बालक दास मंदिर के प्रांगण से पीपल का पेड़ लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, अवध नारायण, राम आसरे आदि उपस्थित रहे।

वहीं राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजन के शिविरार्थियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इसके पूर्व पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. राकेश यादव ने शपथ दिलायी। श्री यादव ने कहा कि पौधरोपण का कार्य सामाजिक दायित्व है। पेड़ पौधों के साथ मानव का पुराना सम्बन्ध है। वृक्षों के अभाव में मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे जड़ी बूटियों की खान हैं जिनसे जीवन रक्षक औषधियां बनती है। प्राचार्य डा. विष्णु चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधा लगाने की जिम्मेदारी ले ले तो भावी पीढ़ी को हम एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. श्याम सुन्दर उपाध्याय, सत्यम सुंदरम मौर्य, प्राध्यापक सुधाकर शुक्ल, कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार सिंह, संतोष शुक्ल लेखाकार, सुधाकर मौर्य, धर्मेन्द्र, शशिकान्त, कपिल सोनकर, सूरज, शिवम आदि मौजूद रहे। आभार वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. विजय प्रताप तिवारी ने व्यक्त किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. सन्तोष पाण्डेय ने किया।
इसी क्रम में रामअधीन महाविद्यालय टेकारडीह जियरामऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सूर्यनाथ दूबे ने कालेज परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एके दूबे, डा. आनंद रवि, डा. कृष्ण कुमार दुबे, दिनेश तिवारी, सूरज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments