Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया है। बुधवार को जिला महामंत्री रामसूरत बिंद ने बूथ संख्या 58 सोंधी गांव में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षों में जीवधारियों के प्राण बसते हैं। वृक्ष जीव समुदाय को फल, फूल, पत्ती, लकड़ी और अनेक प्रकार के उपयोगी जड़ी बूटी प्रदान करते हैं। धरती के हरियाली में शोभा बढ़ाते हैं। यह प्राणवायु छोड़कर सारे संसार का भला करते हैं। धरती पर जितने अधिक वृक्ष होंगे इसकी सुंदरता और गुणवत्ता में उतनी ही बृद्धि होगी। इस मौके पर शैलेश यादव, किशन बिंद, सोनू बिंद आदि मौजूद रहे।
लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments