Breaking News

मुख्यमंत्री द्वारा बस स्टेशन का हुआ ऑनलाइन शिलान्यास



जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

मुख्यमंत्री द्वारा बस स्टेशन का 
 हुआ ऑनलाइन शिलान्यास
31 मार्च 2021 तक पूरा किया जाएगा बस स्टेशन का निर्माण


जौनपुर। उत्तर-प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की नवीन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन किया। इन परियोजनाओं में बदलापुर तहसील में 554.6 लाख की लागत से बनने वाले बस स्टेशन का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में परिवहन निगम की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवहन निगम ने कुंभ का सफल आयोजन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी तरह कोरोना काल में भी परिवहन निगम द्वारा प्रवासी मजदूरों, अन्य राज्यों से आए प्रदेशवासियों तथा दूसरे प्रदेशों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। परिवहन निगम जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सेवा कार्य में आगे बढ़ रहा है। तहसील बदलापुर के सरोखन गांव में बस स्टेशन के उद्घाटन का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह बदलापुर के लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री ने बस अड्डे के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध कराई तथा बस स्टैण्ड की स्वीकृत देकर धनराशि भी उपलब्ध करा दी। उन्होंने कहा कि इससे बदलापुर क्षेत्र का विकास होगा। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधीक्षण अभियंता एचसी त्रिपाठी ने बताया कि यह बस स्टेशन 554.60 लाख की लागत से बनाया जाएगा, जिसके लिए शासन द्वारा 277 लाख की धनराशि मुक्त की जा चुकी है। कुल क्षेत्रफल 8090 वर्ग मीटर है जिसमें दो मंजिला निर्माण कराया जाएगा, इसका कवर्ड एरिया 1083 वर्ग मीटर होगा। बस स्टेशन का निर्माण 31 मार्च 2021 तक पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, परिवहन निगम के जनरल मैनेजर ए. रहमान, रीजनल मैनेजर बनारस क्षेत्र एसके राय, एआरएम रोडवेज विजय कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, पंकज मिश्रा, ब्लाक प्रमुख विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।




लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments