Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीरपुर वार्ड में किया पौधरोपण


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

मानव जीवन का आधार हैं पेड़-पौधेः डा. केपी सिंह
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीरपुर वार्ड में किया पौधरोपण


जौनपुर। पौधरोपण अभियान के तहत मीरपुर वार्ड स्थित ऋषिकुल एकेडमी, पंचायत भवन मैदान सहित अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा. केपी सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ों से हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य काशी क्षेत्र राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि पेड़ लगाने से खुशी मिलती है। पेड़ लगाना एक पुनीत कार्य है। नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने लोगों को संकल्प दिलाया कि पेड़ का रख-रखाव जरूर करेंगे। एक साल का पेड़ हो जाने पर उसी स्थान पर खुशी मनाएंगे। सुधांशु सिंह ने कहा कि जैसे जल ही जीवन है वैसे पेड़ भी जीवन है। श्याम बाबू यादव ने कहा कि आज भाजपा संगठन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर, बूथ स्तर तक अभियान को सफल बनाने की जरूरत है। अभियान के प्रभारी मनोज तिवारी ने कहा कि नगर में बूथ स्तर तक बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस अवसर पर विष्णु गुप्ता, ध्रुव बाबू कुशवाहा, कमलेश मिश्रा, विनोद तिवारी एडवोकेट, डा. कमलेश निषाद, रामकृष्ण बिन्द बाबा जी, ऋषिकेश दुबे, निखिल सिंह, शिशु सिंह सोलंकी, शारदा देवी, विजय गुप्ता, अंकित पाल, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे। आभार कार्यक्रम आयोजक ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महेंद्र गुप्ता ने किया।


लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments