Breaking News

जनेश्वर मिश्र की जयंती‚ सपा पदाधिकारियों ने मनाया


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

जनेश्वर मिश्र की जयंती‚ सपा पदाधिकारियों ने मनाया 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनायी गयी। उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से पहचाने जाने वाले जनेश्वर मिश्र अपने छात्र जीवन से ही समाजवादी आंदोलन से जुड़ गये थे। अपना पूरा जीवन समाजवादी संघर्षों में लगा दिया। कई बार आंदोलनों के दौरान जेल भी जाना पड़ा परन्तु अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किये। केन्द्रीय मंत्री के पद पर भी पूरी जिम्मेदारी के साथ देश की सेवा करते रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, श्रवण जायसवाल, जयहिन्द यादव, चन्द्र प्रकाश मिश्रा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर शहनवाज खान शेखू, राहुल त्रिपाठी, आरिफ अबीब, जय प्रकाश यादव प्रिंसू, प्रवीण यादव, हीरा मुस्लिम आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments