Breaking News

महिलायें किसी से कम नहींः पूजा यादव


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

महिलायें किसी से कम नहींः पूजा यादव

करंजाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत कोठवार व सिद्दीकपुर में किशोरी स्वास्थ्य जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया। परियोजना समन्वयक पूजा यादव ने बताया कि किशोर-किशोरियों के शरीर में 10 से 19 आयु वर्ग में बदलाव आता है। उनमें कभी-कभी खून की कमी भी होती है। बाद में यह एनिमिया के रूप में सामने आती है। उन्होंने एनीमिया के लक्षण व बचाव, संतुलित आहार के बारे में चर्चा किया। किशोरी समूह की सदस्य रिंकल भारती ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, धूम्रपान आदि पर चर्चा किया। संयोजिका ममता ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिये सभी को जागरूक होने की जरूरत है। दो गज की दूरी जरूर बनाये रखें। बार-बार साबुन से हाथ धुले और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। संचालन अन्नू ने किया। इस मौके पर रेखा, विमला, संगीता, शिव कुमारी, मंजू, पूनम आदि उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments