Breaking News

फूलन देवी की जयंती मनाई गई

 

जौनपुर ।

समाधान न्यूज 365: 

नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

फूलन देवी की जयंती मनाई गई

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विधानसभा बदलापुर के ग्रामसभा गोंदालपुर में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने पूर्व सपा सांसद फूलन देवी की 57वीं जयंती मनायी। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी बीहड़ से संसद तक का सफर करने वाली विश्व की चौथी और भारत की पहली क्रांतिकारी महिला हैं। इन्होंने अपने ऊपर हुए अत्याचार व शोषण का बदला लेकर स्त्री के अस्तित्व को संघर्षों से जिंदा रखने का कार्य किया। उन्होंने शोषितों, दलितों, मजलूमों की आवाज उठायी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर रामचन्द्र निषाद, भारत निषाद, महेंद्र यादव, संतोष यादव उर्फ लालू, अमित यादव, रायसाहब बिंद, भैयालाल बिंद, अनिल निषाद, धर्मेन्द्र यादव, जोखन निषाद, राममिलन राम, शैलेन्द्र निषाद, रामकेश बिंद, कमलेश निषाद आदि मौजूद रहे।


लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://www.samadhannews365.com/

No comments