Breaking News

कुएं में गिरी नीलगाय को रेस्क्यू टीम की लाख कोशिश के बाद भी नहीं बचाया जा सका


 समाधान न्यूज #

नीरज कुमार श्रीवास्तव~

कुएं में गिरी नीलगाय को रेस्क्यू टीम की लाख कोशिश के बाद भी नहीं बचाया जा सका

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मादरडीह में बीते शाम बिना मुँडेर के कुँए में गिरे नीलगाय को रेस्क्यू टीम की लाख कोशिश के बाद भी नहीं बचाया जा सका। बताते हैं कि स्थानीय थाना क्षेत्र मादरडीह में स्थित मजार के निकट खेत में बिना मुँडेर का कुआँ है जिसमें खेत में भाग रहा नीलगाय जा गिरा। नीलगाय के कुँए में गिरने से हुई तेज आवाज से लोग सहम गये। ग्रामीण जब मौके पर देखे तो कुँए में गिरा एक नीलगाय तड़प रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना से सतहरिया स्थित फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने अपने पास उपलब्ध संसाधनों से घंटों मशक्कत किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। अन्ततः लाख कोशिश के बाद भी कुएं में गिरे नीलगाय की मौत हो गयी।

नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके लाइक व सबस्क्राइब करें


https://www.samadhannews365.com/

No comments