Breaking News

आवास के नाम पर अवैध वसूली के मामले में मुकदमा पंजीकृत



समाधान न्यूज 365#

आवास के नाम पर अवैध वसूली के मामले में मुकदमा पंजीकृत
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पलिया गांव में आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश बिन्द अपने साथ एक युवक को लेकर गांव के लोगों से आवास दिलाने के नाम पर 1000 से लेकर 1200 रूपये की वसूली कर रहा था। किसी ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान योगेन्द्र प्रजापति को दी। ग्राम प्रधान द्वारा इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ सरपतहां पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। हिरासत में लिए गये दूसरे युवक की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया निवासी नवनीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419, 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://www.instagram.com/srivastava9740/

No comments