Breaking News

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की शास्त्री जी की मूर्ति लगवाने की मांग

 


समाधान न्यूज 365#

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की शास्त्री जी की मूर्ति लगवाने की मांग
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के सदर चुंगी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव व संचालन जिला संगठन सचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार ने किया। इसके पहले कार्यक्रम के शुभारंभ में दोनों महापुरुषों के चित्र पर मुख्य अतिथि प्रदीप अस्थाना प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन किया जिसके बाद वंदेमातरम गीत हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी चित्रांश बंधुओं ने एक स्वर से प्रदेश की योगी सरकार के जौनपुर के जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से मांग किया कि जनपद के शहर में किसी भी पार्क में भारत के आन बान शान, भारत रत्न, लोकप्रिय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की एक प्रतिमा स्थापित किया जाय। इस मौके पर पर प्रान्तीय महिला अध्यक्ष डा. अंजना श्रीवास्तव, जिला महासचिव इं. अमित श्रीवास्तव, डा. संजय श्रीवास्तव, प्रान्तीय सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव एडवोकेट, युवा शाखा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव सभासद, जिला संगठन सचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंकज श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, तुसार श्रीवास्तव, आयुष अस्थाना, ओम श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अनुज अस्थाना, विजय निगम आदि उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://www.instagram.com/srivastava9740/

No comments