Breaking News

गायत्री प्रज्ञा मण्डल ने जरूरतमन्दों में बांटा कम्बल

 


समाधान न्यूज 365#

गायत्री प्रज्ञा मण्डल ने जरूरतमन्दों में बांटा कम्बल
जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मंडल महिला मंडल जज कालोनी में रविवार को प्रातःकाल 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। तत्पश्चात जरूरतमन्दों को निशुल्क कंबल वितरण किया गया। यह आयोजन अशोक मौर्य की पुत्री और भदोही में पीसीएस अधिकारी के पद पर तैनात नीतू मौर्या द्वारा किया गया जहां लगभग 200 लोगों में वितरण किया गया। इस मौके पर प्रज्ञा मंडल के आयोजक देशबंधु पद्माकर मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं व सम्मानित नागरिकों को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि हमारा यह शरीर लोगों की सेवा के लिए बना है। हम निरंतर लोगों की सेवा करके अपने समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सावित्री मौर्या, संध्या सेठ, दिनेश सेठ, कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, गायत्री राय, बाला सिंह, निर्मला राय, कुमारी मिश्रा, आनंद मिश्रा, पूजा मिश्रा, मुस्कान सेठ, खुशी साहू, चंदा साहू, संगीता साहू सेठ आदि उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments