Breaking News

ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ही सफलता का मूल मंत्रः केके

 


Samadhannews 365 # Niraj Kumar Srivastava

ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ही सफलता का मूल मंत्रः केके
पार्थ कलेक्शन एजेंसी ने अपनी टीम को किया सम्मानित

    जौनपुर। प्रकाश पर्व दीपावली पर पार्थ कलेक्शन एजेंसी द्वारा नगर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर टीम को सम्मानित करने के साथ दीपावली का उपहार प्रदान किया गया। एजेंसी के चीफ केके सिंह ने टीम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सतत् परिश्रम, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा निष्ठा ही सफलता का मूल मंत्र है। कार्यक्रम में प्रबंधक अमित सिंह व उपेंद्र सिंह ने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी व कर्मठता के प्रति प्रेरित करते हुए अपनी टीम को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामना दिया। साथ ही सभी कर्मचारियों को दीवाली की भेंट प्रदान किया। कार्यक्रम में जौनपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़ की टीम के प्रमुख लोगों ने भी संस्था को शीर्ष के शिखर पर ले जाने की बात कही। वहीं एजेंसी चीफ ने टीम की कार्यशैली पर प्रसन्नता जाहिर किया। सुलतानपुर जनपद के संग्रह प्रबंधक अतुल सिंह व आशुतोष दूबे ने एजेंसी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुनील तिवारी, सुनील यादव, नमन तिवारी, नरेंद्र तिवारी, आनंद शुक्ला, धीरेंद्र सिंह सहित टीम के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments