Breaking News

उमेश प्रसाद यादव बनाये गये लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष


 

samadhannews 365 # Niraj Kumar Srivastava 

उमेश प्रसाद यादव बनाये गये लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष
जौनपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य ने पोरई खुर्द खेतासराय के युवा नेता उमेश प्रसाद यादव को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल के अनुमोदन पर श्री यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह आशा व्यक्त किया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल तथा गतिशीलता प्रदान करेंगे। मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए उमेश प्रसाद ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments