Breaking News

डा. सौरभ उपाध्याय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत

# डा. सौरभ उपाध्याय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत
जौनपुर। नगर के उमरपुर हरिबन्धनपुर स्थित कार्यालय पर ब्राह्मण समाज की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डा. एमपी शुक्ला के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से दंत चिकित्सक डा. सौरभ उपाध्याय को ब्राह्मण समाज का जिलाध्यक्ष व ज्ञान प्रकाश तिवारी को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। वहीं अरूण कुमार पाण्डेय को जिला सचिव, संजय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, अतुल कुमार दूबे जिला मंत्री, मनीष कुमार पाठक को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। वेद प्रकाश मिश्रा को जिला संयोजक मनोनीत किय गया। जिलाध्यक्ष डा. सौरभ उपाध्याय ने संगठन के विस्तार व सामाजिक परिवेश के बारे में चर्चा किया। उन्होंने कहा कि मुझे संगठन के प्रति जो जिम्मेदारी दी गई है उसको पूर्ण करने का पूरा प्रयत्न करूंगा। इसके बाद जिला प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पाण्डेय ने डा. सौरभ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक का संचालन ज्ञान प्रकाश तिवारी ने किया। इस अवसर पर अमित पाण्डेय, पंकज शुक्ला, आशीष शुक्ला, रघुराज त्रिपाठी, कोमल त्रिपाठी, सुनील शुक्लाा, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

No comments