जनसत्ता दल ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
# जनसत्ता दल ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
आगामी विस को लेकर जुट गयी है पार्टीः विराज ठाकुर
जौनपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के आदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज विधायक बाबागंज की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर द्वारा संगठन का विस्तार किया गया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से श्री ठाकुर ने बताया कि इम्तियाज अहमद, विनोद मौर्य, दिवेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं आशुतोष सिंह को प्रधान महासचिव मनोनीत किया। इसके साथ ही गोरखनाथ निषाद, शशिकान्त सिंह, चन्द्रभान गिरी, अजय सिंह, डा. राजेश गौतम जिला सचिव बनाये गये। इसके बाद जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर सहित उपस्थित तमाम लोगों ने माल्यार्पण करके सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात् श्री ठाकुर ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी पार्टी पूरी तरह जुट गयी है।
No comments