Breaking News

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया राजीव गांधी का जन्मदिन

# दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया राजीव गांधी का जन्मदिन
जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शिखर द्विवेदी सहित पूरी टीम ने रचना विशेष विद्यालय एवं शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र (विकलांग समाकलन संस्थान की शाखा) पर पौधरोपण किया। साथ ही वहां अध्ययनरत बच्चों में कापी, पेन आदि वितरित किया। इस मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, युवाओं के मतदान की उम्र सीमा 18 वर्ष करने और कम्प्यूटर जगत में क्रांति लाने वाले राजीव गांधी ही थे। विद्यालय के प्रबंधक नसीम अख्तर ने कहा कि राजीव जी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। वे बहुत सरल स्वभाव व मिलनसार प्रवित्ति के थे। नितिन शुक्ला ने कहा कि राजीव जी सबसे युवा प्रधानमंत्री थे जो युवाओं के लिये प्रेरणा के स्रोत और ऊर्जा के सबसे बड़े उदाहरण माने जाते हैं। इस अवसर पर सोएब पठान, सचिन शर्मा, सर्वेश तिवारी, गौरव सिंह, शिवम पाण्डेय, अंकित सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
भारतीय सद्भावना एकता मिशन के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह के नेतृत्व में स्व. गांधी का 75वां जन्मदिन मनाया गया। इस बाबत रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल के बच्चों को फल, कापी, किताबें आदि वितरण की गयीं। साथ ही उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता थे स्व. राजीव गांधी जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की। इसी क्रम में जिला महासचिव सौरभ शुक्ला ने कहा कि सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी जो देश को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक थे। उनका बलिदान यह देश सदा याद रखेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुफ्ती मेंहदी, सद्दाम, शमशाद, संदीप सोनकर, बिलाल अहमद, सादिक, सुल्तान, सुरूर अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल सिंह हुकूम ने किया।

No comments