ब्राह्मण चेतना समिति ने मनायी तुलसीदास की जयंती
# ब्राह्मण चेतना समिति ने मनायी तुलसीदास की जयंती
जौनपुर। ब्राह्मण चेतना समिति के रासमण्डल स्थित कार्यालय पर बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर सर्वप्रथम गोस्वामी जी के चित्र के समक्ष टीडी कालेज के प्रबन्धक अशोक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेश मिश्र, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, रामकृष्ण त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया। इसके बाद जहां मुख्य अतिथि श्री सिंह ने गोस्वामी जी के धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक पक्षों पर प्रकाश डाला, वहीं डा. पीसी विश्वकर्मा ने उनकी भावनाओं का उल्लेख किया। इसी क्रम में सभाजीत द्विवेदी, रामकृष्ण त्रिपाठी सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओपी खरे, अरूण त्रिपाठी, राजदेव यादव, संत प्रसाद राय, जगदीश नारायण, जयराम यादव कृष्ण कुमार मिश्र, सूरजीत कपूर, राजेश सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, पारसनाथ उपाध्याय, शशांक त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्थाध्यक्ष डा. रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
No comments