सचिन हत्याकाण्ड का एक अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
# सचिन हत्याकाण्ड का एक अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
जौनपुर। महराजगंज थाना पुलिस ने सचिन सिंह की हत्या में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया। थानाध्यक्ष अरूण मिश्रा के अनुसार सचिन सिंह उर्फ कल्लू निवासी गौरा कलां थाना महराजगंज नामक सब्जी व्यवसायी की बीते 3 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उस मामले के नामजद अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ बंटी दुबे निवासी पट्टी दयाल थाना बदलापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त सफेद स्कार्पियो बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि ढाबा पर वेटर द्वारा हम लोगों को पहले खाना न देकर मृतक पक्ष को खाना परोसा गया जिसको लेकर सचिन सहित उसके साथियों से विवाद हो गया। हम सभी लोग शराब के नशे में थे। इसी विवाद में हम लोगों ने सचिन को गोली मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुये चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अरूण मिश्रा थानाध्यक्ष महराजगंज, उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय, आरक्षी विनोद सिंह, अमित यादव, हरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
No comments