दूधनाथ लेखपाल संघ के अध्यक्ष व मृत्युंजय चुने गये मंत्री
# दूधनाथ लेखपाल संघ के अध्यक्ष व मृत्युंजय चुने गये मंत्री
जौनपुर। शाहगंज तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदानन्द भट्ट की अगुवाई में चुनाव अधिकारी राज नारायण पुष्कर और सहायक वीरेन्द्र सिंह की देख-रेख में तहसील इकाई के पदाधिकारियों का चयन हुआ। इस दौरान दूधनाथ को अध्यक्ष एवं मृत्युंजय को मंत्री चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, उप मंत्री आशा सिन्हा, कोषाध्यक्ष जयगुरूदेव, आडिटर नन्दा देवी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष दूधनाथ ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने का काम किया जायेगा। लेखपालों के हित के लिये जरूरी पड़ा तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जायेगा। उन्होंने संगठन की मर्यादा बनाये रखने की के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहरायी।
No comments