Breaking News

परमात्मा की जानकारी सद्गुरू की कृपा से ही सम्भवः मोहन छाबड़ा

# परमात्मा की जानकारी सद्गुरू की कृपा से ही सम्भवः मोहन छाबड़ा 
जौनपुर। परमात्मा की जानकारी सद्गुरू की कृपा से ही सम्भव है। हर मानव को सचेत किया गया है कि मानव जन्म मिला ही इसलिये है कि हम प्रभु की पहचान करें। हमारी आत्मा को अपना निज घर परमात्मा चाहिये तभी इसका कल्याण सम्भव है। उक्त उद्गार जिला चिकित्सालय के सामने साहू धर्मशाला के प्रांगण में वार्षिक निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये कानपुर से आये विद्वान संत मोहन छाबड़ा कोआर्डिनेटर ब्रांच प्रशासन ने व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि संसार में दुनियावी गुरू ज्ञान प्रदान करने के लिये अनेकों गुरू उपलब्ध हो सकते हैं लेकिन ब्रह्मज्ञान केवल वर्तमान सद्गुरू द्वारा ही प्रदान किया जाता है, क्योंकि बह्मज्ञान केवल जानकारी मात्र ही नहीं, बल्कि इसके पीछे एक बख्शिश छिपी होती है जिसका एहसास इन्सान को ब्रह्मज्ञान को अपने जीवन में धारण करने के बाद ही पता चलता है। इस अवसर पर श्याम लाल साहू संयोजक, मानिक चन्द तिवारी जोनल इंचार्ज, राजेश प्रजापति क्षेत्रीय संचालक, राजीव अरोरा, उदय नारायण, डा. रीता यादव, अमरनाथ, जितेन्द्र यादव, लालमनी यादव, उमेश विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन रमाशंकर ने किया।

No comments