Breaking News

लायंस क्लब गोमती ने किया तीज महोत्सव

# लायंस क्लब गोमती ने किया तीज महोत्सव
जौनपुर। लायनेस क्लब जौनपुर गोमती द्वरा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सभी लायनेस भाभी ने प्रतिभाग किया। सबसे सुन्दर मेकअप 16 श्रंृगार सुन्दर पहनावे के लिये प्रथम पुरस्कार लायनेस शालिनी साहू द्वितीय पुरस्कार लायनेस शशिलता एवं तृतीय पुरस्कार लायनेस श्वेता जायसवाल को मिला। इस अवसर पर प्रतिमा साहू, प्रतिमा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, कंचन गुप्ता, रीता केसरवानी, सीमा साहू, सुनीता पाठक, निशा साहू, चेतना साहनी, सरिता, ज्योति साह, मंजू मिश्रा, मुन्नी साहू, मनोरमा श्रीवास्तव, शर्मिला श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायनेस सचिव निधि गुप्ता व कोषाध्यक्ष खुशबू गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। अन्त में लायनेस अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

No comments