Breaking News

स्वजातीय रत्न जनप्रतिनिधियों का अभिनन्दन समारोह दिल्ली में 22 को

# स्वजातीय रत्न जनप्रतिनिधियों का अभिनन्दन समारोह दिल्ली में 22 को
केन्द्रीय मंत्री ऐसो नाइक के आवास पर होगा कार्यक्रमः शैलेन्द्र जायसवाल
दिल्ली। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के बैनर तले जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एन.सी.आर. द्वारा कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल, कलचुरी गौरव ‘स्वजातीय रत्न’ जनप्रतिनिधियों का अभिनन्दन समारोह सुनिश्चित हुआ है। यह आयोजन नई दिल्ली के लोधी स्टेट में स्थित केन्द्रीय मंत्री श्रीपाद येसो नाइक के आवास 22 अक्टूबर दिन मंगलवार की शाम 6 बजे से होगा। इस आशय की जानकारी अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष व बेतिया के सांसद डा. संजय जायसवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त मंत्री रविन्द्र जायसवाल, लोकसभा की डिप्टी स्पीकर तथा सामाजिक न्याय अधिकारिता संसदीय समिति की नवनियुक्त चेयरपर्सन व शिवहर बिहार की सांसद बहन रमा देवी, मध्य प्रदेश के खनन मंत्री प्रदीप जायसवाल, उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, उत्तर प्रदेश के विधायक संजय प्रताप जायसवाल के साथ केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येसो नाइक का नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि उक्त अवसर पर प्रदीप जायसवाल बड़ोदरा, बाबू बसंत लाल साव नागपुर, महामण्डलेश्वर स्वामी संतोषानन्द देव महाराज हरिद्वार, अशोक जायसवाल इंदौर, अजय जायसवाल लखनऊ, अटल गुप्ता कोयंबटूर, जय नरायन चौकसे भोपाल, राजाराम शिवहरे भोपाल, अर्चना जायसवाल इंदौर, लालचन्द गुप्ता मुम्बई, ईश्वर चन्द्र साव मुम्बई, पन्ना लाल जायसवाल, मदन जायसवाल अहमदाबाद, सुबोध जायसवाल रांची, राजीव जायसवाल कटिहार, शिव चरण हाड़ा जयपुर, संतोष जायसवाल मऊ उत्तर प्रदेश, अजय जायसवाल दिल्ली, शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट दिल्ली, सच्चिदानन्द जायसवाल, जीत लाल जायसवाल दिल्ली द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त समारोह में दीपक जी जायसवाल गोंदिया नागपुर, राजेन्द्र मेवाड़ा पुणे, महेन्द्र जी साव पुणे, देवी लाल मेवाड़ा पुणे सहित अन्य देश के जाने-माने समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है।

No comments