Breaking News

72वां निरंकारी संत समागम 16 नवम्बर से हरियाणा में

# 72वां निरंकारी संत समागम 16 नवम्बर से हरियाणा में
जौनपुर। सन्त निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में सन्त निरंकारी मिशन का आध्यात्मिक जागृति का अद्भुत आयोजन 72वां निरंकारी सन्त समागम आगामी 16, 17 एवं 18 नवम्बर को आयोजित है। यह आयोजन सन्त निरंकारी आध्यात्कि स्थल जीटी रोड, समालखा जिला पानीपत (हरियाणा) में होगा। इस आशय की जानकारी निरंकारी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। श्री जायसवाल ने बताया कि उक्त सन्त समागम में मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, प्रवचन, निरंकारी प्रदर्शनी, सेवादल रैली व बहुभाषी कवि सम्मेलन होगा।

No comments