Breaking News

कच्चा मकान गिरा, मलबे से बालक जख्मी

# कच्चा मकान गिरा, मलबे से बालक जख्मी
जौनपुर। जनपद के सिरकोनी क्षेत्र के सखोई गांव निवासी दल्लू गौतम का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया जिसमें उनका पोता गौरव घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लू अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ इसी मकान में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। जब मकान गिरा तो काफी सदस्य घर से बाहर थे, अन्यथा बड़ी घटना भी हो सकती थी। घायल गौरव का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। मकान गिरने से दल्लू का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। सभी लोग पड़ोसियों के घर में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

No comments