Breaking News

श्रीराम जानकी धर्ममण्डल की रामलीला शुरू

# श्रीराम जानकी धर्ममण्डल की रामलीला शुरू
जौनपुर। बख्शा क्षेत्र के गढ़ा बाघराय गांव में श्रीराम जानकी धर्ममण्डल गढ़ा बाघराय की रामलीला शुरू हुई। मुख्य अतिथि संस्थाध्यक्ष राज बहादुर यादव ग्राम प्रधान ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि संरक्षक सभाजीत यादव व उपाध्यक्ष अमरजीत यादव रहे। इस अवसर पर प्रबंधक दशरथ यादव, ब्रह्मयज्ञ मिश्रा अध्यापक, अशोक यादव शास्त्री, संतोष यादव, ओमकार शुक्ला, डा. सुरेश पाल, इमाम अली, महेन्द्र नाथ शुक्ला, अशोक यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अनुज यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments