Breaking News

नीम का पेड़ गिरा, दो परिवारों के सिर से उठा छत

# नीम का पेड़ गिरा, दो परिवारों के सिर से उठा छत
 जौनपुर । छतरीपुर में मौजा बंधवा बस्ती में संगीता देवी व रानी देवी के कच्चे घर पर नीम का हरा विशाल पेड़ गिर गया जिसके चलते कच्चा घर ध्वस्त हो गया। जानकारी के अनुसार रानी देवी की सास घर में पूजा कर रही थी कि तभी कुछ आवाज आने लगी। जैसे ही वह घर से बाहर निकली कि अचानक नीम का विशाल पेड़ कच्चे घर पर गिर गया। मौके पर पेड़ के साथ कच्चा घर भी धराशायी हो गया। सारे लोग किसी तरह घर से सही सलामत बाहर निकले। देखा गया कि इस कच्चे मकान के अलावा उस परिवार के पास और कोई घर नहीं है जिसके चलते पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।

No comments