Breaking News

कंडुवा हल्दी रोग के प्रकोप से धान की फसलें स्वाहा

# कंडुवा हल्दी रोग के प्रकोप से धान की फसलें स्वाहा
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ग्रामसभा छतरीपुर सहित आस-पास के गांव में धान की फसल में कंडुवा हल्दी रोग का प्रकोप काफी भीषण हो गया है। वर्षा के अधिक होने से धान की फसल जहां सूखी व हरी-भरी हुई, वहीं बालियों के निकलते ही पानी के रूकने से उसमें कंडवा हल्दी रोग लग गये। इसके चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो जा रही हैं। यह रोग धान की फसल को नष्ट कर देता है और पैदावार भी एकदम कम हो जाती है। इस रोग धान की बालियों में हल्दी के समान पीले रंग का होता है। बाद में धान की फसलों को काला करके राख की तरह हो जाता है। इस रोग से किसान काफी चिंतित हो गये हैं। इस बाबत पूछे जाने पर छतरीपुर के किसान रामकृष्ण यादव ने बताया कि उनकी डेढ़ एकड़ धान की फसल में कंडुवा रोग का काफी भीषण प्रकोप है। वहीं इस रोग से क्षेत्र के राम भरत यादव, मेवा राम, हरिश्चन्द्र उर्फ बाबा, राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित तमाम किसान परेशान हैं।

No comments