Breaking News

निषाद पार्टी व एकता परिषद ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन

# निषाद पार्टी व एकता परिषद ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन
जौनपुर। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल व राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के तत्वावधान में रविवार को हिन्दी भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्रमणि निषाद रहे जिन्होंने सभी से एकजुटता पर बल दिया। साथ ही तमाम लोगों को सम्मानित किया। इसी क्रम में युवा मोर्चा के सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष राजेश निषाद, प्रदेश सचिव रामराज निषाद, प्रदेश सचिव रामचन्दर निषाद, राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के जिलाध्यक्ष राम चरित्तर निषाद, निषाद पाटेल के जिलाध्यक्ष अमरनाथ केवट, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविन्द निषाद सहित तमाम लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर साहब लाल गौतम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, जवाहर लाल गौतम प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष, डा. लालता प्रसाद निषाद जिला उपाध्यक्ष, बेचन प्रसाद केवट बदलापुर विस अध्यक्ष, इन्द्रजीत निषाद सदर विस अध्यक्ष, जितेन्द्र निषाद केराकत विस अध्यक्ष, प्रेम नारायन निषाद जफराबाद विस अध्यक्ष, दशरथ निषाद मल्हनी विस अध्यक्ष मल्हनी, विद्या देवी सरोज मण्डल सचिव, रंजना निषाद जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments