Breaking News

रीता जायसवाल चुनी गयीं जेसीआई शाहगंज शक्ति की अध्यक्ष

# रीता जायसवाल चुनी गयीं जेसीआई शाहगंज शक्ति की अध्यक्ष
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति ने रीता जायसवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पहले उक्त चुनावी बैठक संस्था की सचिव रीता जायसवाल के आवास पर हुई जहां चुनाव समिति की अध्यक्ष डा. रूचि मिश्रा व सदस्य आशा गुप्ता, गीता मुन्नी जायसवाल, खुशबू जायसवाल द्वारा विधिक कार्यवाही शुरू की गयी। समिति द्वारा रीता जायसवाल सचिव 2019 को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जिस पर सभी ने सहमति जतायी। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष डा. मौलश्री चित्रवंशी, मेघना वर्मा, रीता सोनी, उषा अग्रहरी, संगीता जयसवाल, ममता गुप्ता, राधा गुप्ता, जेजे अध्यक्ष डा. प्रज्ञा चित्रवंशी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। वहीं जानकारी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, जेसीआई शाहगंज के अध्यक्ष रामजी अग्रहरि, जेसीआई शाहगंज सिटी परिवार, जेसीआई संस्कार के अध्यक्ष एखलाक खान, वर्तमान अध्यक्ष पंकज सिंह, जेसीआई शाहगंज संस्कार परिवार, मण्डल अधिकारी जेसीआई मण्डल परिवार, लांयस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, लायन्स क्लब परिवार, श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, शाहगंज जायसवाल समाज, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद के अलावा अन्य लोगों ने रीता जायसवाल को बधाई दिया।

No comments