Breaking News

जौनपुर प्रेस क्लब ने योगेन्द्र को बनाया केराकत अध्यक्ष

जौनपुर प्रेस क्लब ने योगेन्द्र को बनाया केराकत अध्यक्ष
जौनपुर। जौनपुर प्रेस क्लब की केराकत तहसील इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष कपिलदेव मौर्य के निर्देश पर हुई जहां तहसील इकाई का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मत से योगेन्द्र यादव अध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा उपाध्यक्ष विपिन सिंह, महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रामफेर शर्मा, मीडिया प्रभारी बृजेश यादव, उप मंत्री सुरेन्द्र विश्वकर्मा, संगठन मंत्री संजय यादव चुने गये। इसके अलावा राम शरण यादव व कौशलेन्द्र गिरि संरक्षक बनाते हुये 7 पत्रकारों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस पर उपस्थित साथियों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

No comments