Breaking News

जायसवाल महिला समाज ने मनाया शहस्त्राबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव

# जायसवाल महिला समाज ने मनाया शहस्त्राबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव
जौनपुर। शाहगंज नगर में स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर पर शहस्त्राबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। उन्होंने शहस्त्राबाहु अर्जुन जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके अच्छाई को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा। उत्सव की अध्यक्षता करते हुये जायसवाल महिला समाज की जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल स्वजातीय जनों को संगठित होकर सर्वांगीण विकास के पथ पर आगे बढ़ने की बात कही। इसके पहले जन्मोत्सव की शुरूआत शहस्त्राबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरती करके हुई। कार्यक्रम का संचालन अंजू जायसवाल ने किया। अन्त में जिला मंत्री खुशबू जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गीता मुन्नी जायसवाल, प्रिती जायसवाल, मुक्ता जायसवाल, सुमन जायसवाल, रूबी जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments