Breaking News

जनजागरण हेतु नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी अभियान

अभियानजनजागरण कर अधिनियम की जानकारी दे रहे भाजपाः नीरज सिंह
जौनपुर। विपक्ष समाज में भ्रम फैलाकर क्षुद्र स्वार्थों की राजनीति कर रहा है। इसी को लेकर भाजपाजन जनजागरण अभियान के तहत गली-मोहल्ले जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी दे रहे हैं। उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने मंगलवार को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के जनसम्पर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इसी क्रम में सुरेन्द्र जायसवाल, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर गौरव श्रीवास्तव, डा. कमलेश निषाद, मनोज तिवारी, आलोक वैश्य, अश्वनी निषाद, छविराज सोनकर, पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, राजेश सोनकर, प्रशांत विक्रम सिंह, अतुल गुप्त, रामकृष्ण बिन्द बाबाजी, संदीप जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में ब्रह्मेश शुक्ल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments