Breaking News

रालोद ने वर्तमान जिलाध्यक्ष की कार्यावधि का किया विस्तार

# रालोद ने वर्तमान जिलाध्यक्ष की कार्यावधि का किया विस्तार
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयन्त चौधरी के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डा. मसूद अहमद ने डा. सत्येन्द्र सिंह को पुनः जौनपुर जिले का अध्यक्ष घोषित कर दिया। इस आशय की जानकारी सुनील सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इस मनोनयन पर डा. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास करके जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरे मनोयोग एवं ईमानदारी से निभायेंगे। साथ ही चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं जानकारी होने पर राम आसरे विश्वकर्मा, डा. एसए रिजवी, डा. एसबी पाल, शमशेर अली, उधम सिंह यादव, रघुनाथ यादव, प्रेमचन्द विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, शीबू, महेन्द्र विश्वकर्मा, धनी राम यादव, बांके लाल शुक्ल, नागेन्द्र यादव, ओम प्रकाश, राजेन्द्र यादव, प्रदीप तिवारी, सुनील पाल, आमिर खान, तारिक अली खान, शमशाद खान, सुनील दुबे, अजय श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने डा. सिंह को बधाई दिया है।

No comments