Breaking News

अराजक तत्वों ने मड़हे में लगा दी आग

# अराजक तत्वों ने मड़हे में लगा दी आग
जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के रामनगर में बीती रात कुछ अराजक तत्वों ने धीरेन्द्र प्रताप सिंह के मड़हे में आग लगा दिया जिसकी जानकारी होने पर परिजन शोर मचाये। इस पर जब तक लोग जुटते, तब तक 1 मोटरसाइकिल, 3 साइकिल, कपड़े आदि जलकर राख हो गये। इसकी सूचना पुलिस कोे देते हुये अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया गया। इस पर पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

No comments