Breaking News

जनपद के दो शिक्षक मध्य प्रदेश में किये गये सम्मानित

# जनपद के दो शिक्षक मध्य प्रदेश में किये गये सम्मानित
जौनपुर। मध्य प्रदेश के शिवनी जिले के धनोरा में स्थित शिक्षा केन्द्र में आयोजित संगोष्ठी में किया गया। जनपद के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी होने पर जनपद के शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गयी। सम्मानित शिक्षकों मंे वीरेन्द्र प्रताप यादव प्रधानाध्यापक बांसबारी केराकत एवं राजेश उपाध्याय प्रधानाध्यापक बेलौना बरसठी हैं। दो दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय शिक्षक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जिलाधिकारी शिवनी, संयुक्त शिक्षा निदेशक मध्य प्रदेश, जिला शिक्षा अधिकारी शिवनी सहित तमाम शिक्षाविदों की उपस्थिति में अपने विद्यालय में किये गये उत्कृष्ट कार्यों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया दोनों अध्यापकों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त संगोष्ठी में पूरे देश से लगभग 1000 शिक्षकों ने भाग लिया। इधर जनपद के संतोष सिंह, सुभाष बिन्द, शिवम सिंह, ऋषि सिंह, अरूण यादव, कीर्तना शुक्ला, अजय कुमार, विनोद यादव, सुभाष यादव, लाल बहादुर यादव, डा. सभाजीत, डा. विभा शुक्ला, विनोद पाण्डेय सहित तमाम शिक्षकों ने सम्मानित साथियों को बधाई दिया है।

No comments