Breaking News

सरलता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति थीं मां सावित्री देवी

# सरलता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति थीं मां सावित्री देवीः डा. वीपी सिंह
समाजसेविका की द्वितीय पुण्यतिथि पर सैकड़ों को दिया गया कम्बल
जौनपुर। सरलता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति थीं मां सावित्री देवी। धूप एवं बरसात की परवाह किये बगैर बच्चों के लिये हमेशा तटस्थ रहने वाली शख्स को मां कहा जाता है। उन्हीं में से मां सावित्री देवी भी एक रहीं। उक्त बातें समाजसेविका सावित्री देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह मंे उनके पुत्र एवं जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनोद प्रसाद सिंह ने कही। नगर से सटे जमैथा गांव में आयोजित कार्यक्रम मंे उपस्थित लोगों ने सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात् 2 सौ से अधिक जरूरतमंदों को कम्बल देने के साथ भोजन कराते हुये मिष्ठान दिया गया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत सावित्री देवी के पौत्र आनन्द सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम सिंह, मनोज शुक्ला, धनंजय सिंह, अमित सिंह बण्टी, अजय सिंह, रजनीश शुक्ला, विकास सिंह, राजीव सिंह, बच्चा सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में सावित्री देवी के पुत्रगण अशोक सिंह व प्रमोद सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments