Breaking News

किसान सम्मान दिवस पर भूमि संरक्षण विभाग ने लगाया स्टाल

# किसान सम्मान दिवस पर भूमि संरक्षण विभाग ने लगाया स्टाल
जौनपुर। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इसी के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित किसान मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर किसानों को अच्छी तकनीकी की जानकारी देते हुये सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किया। मेले में भूमि संरक्षण द्वारा माडल बनाकर अनुपचारित क्षेत्र को उपचारित यानी खेती योग्य बनाया गया जो माडल कृषकों में जिज्ञासा पैदा कर रहा था। इस दौरान उपस्थित कृषकों को टीए महेन्द्र यादव एवं जेई सन्तोष मौर्या ने तमाम सम्बन्धित जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी एसके सिंह, अवधेश गिरि, जेई जगदीश प्रसाद, टीए तेज बहादुर, विजय मिश्र, मुंशी लाल, राजेश यादव, विकास सिंह, राजेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments