Breaking News

मछलीशहर तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव सम्पन्न

# मछलीशहर तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव सम्पन्न
प्रेम बिहारी यादव अध्यक्ष व अजय सिंह महामंत्री निर्वाचित
जौनपुर। मछलीशहर तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ जहां प्रेम बिहारी यादव अध्यक्ष व अजय सिंह महामंत्री निर्वाचित घोषित हुये। इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। इसके पहले अध्यक्ष, महामंत्री सहित 5 पदों पर शनिवार को मतदान हुआ जहां 235 मतदाताओं में 231 लोगों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद हेतु प्रेम बिहारी यादव 114 मत पाकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 42 मतों से हरायये जबकि सरजू प्रसाद बिन्द को 72 मत व भारत सिंह को 45 मत प्राप्त हुये। वहीं महामंत्री पद हेतु अजय सिंह को 145 मत मिले जबकि बनवारी राम मौर्य को 86 मत प्राप्त हुये। हार-जीत का अन्तर 45 मतों का रहा। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु जीते लक्ष्मीशंकर पाल को 162 मत मिले तथा प्रतिद्वंदी जय प्रकाश दुबे को 69 मतों से सन्तोष करना पडा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम अनुभव) के लिये विजयी प्रत्याशी कमलेश सिंह को 157 मत व हारे प्रत्याशी जितेन्द्र प्रताप यादव को 73 मत प्राप्त हुये। कोषाध्यक्ष पद हेतु नागेन्द्र प्रसाद पटेल उर्फ नागेन्द्र बहादुर पटेल 119 मत पाकर विजयी रहे जबकि राम स्वारथ तिवारी को 112 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर अनुभव) दो पद हेतु अजय दूबे, बृजेश पाल, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद हेतु राजकुमार पटवा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिये सन्तोष यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन हेतु धर्म प्रकाश दुबे, आय व्यय निरीक्षक पद हेतु रमेश चन्द्र यादव, सदस्य कार्यकारिणी सीनियर हेतु महाबली यादव, लालजी यादव, दीन दयाल मिश्र, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर पद हेतु अशोक विश्वकर्मा, अशोक मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, अभिताभ यादव, सतीश कुमार, कमलाकान्त यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिवक्ता संघ भवन में एल्डर्स कमेटी के सदस्य/चुनाव अधिकारी केदारनाथ यादव, रामजी गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अशोक श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ जबकि सहयोगी के रूप में सुशील श्रीवास्तव, भारत लाल यादव, श्याम सुंदर यादव, संजीव चौधरी, प्रदीप श्रीवास्तव, रतन गुप्ता रहे।

No comments