Breaking News

53वां वार्षिक निरंकारी सन्त समागम महाराष्ट्र में 24 जनवरी सेः उदय नारायण


# 53वां वार्षिक निरंकारी सन्त समागम महाराष्ट्र में 24 जनवरी सेः उदय नारायण
जौनपुर। सन्त निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में 53वां वार्षिक निरंकारी सन्त समागम महाराष्ट्र नासिक में होगा जहां जनपद से हजारों की संख्या में निरंकारी भक्त पहुंच रहे हैं। उक्त समागम 24 जनवरी से मिशन की प्रमुख निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन छत्रछाया में होगा जो 25 व 26 जनवरी तक चलेगा। उक्त आयोजन बोरगढ़, पेठ, धरमपुर इलाके में फैले 200 एकड़ से अधिक ठक्कर मैदान पर होगा। इस आशय की जानकारी निरंकारी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

No comments