Breaking News

नगर पालिका शाहगंज ने 750 गरीबों को बांटा कम्बलः डीएम

# नगर पालिका शाहगंज ने 750 गरीबों को बांटा कम्बलः डीएम
गरीबों की सेवा के लिये हम हमेशा तत्पर हैंः गीता जायसवाल
जौनपुर। नगर पालिका परिषद शाहगंज द्वारा अपने कार्यालय में कम्बल वितरण कार्यक्रम किया जहां जिलाधिकारी दिनेश सिंह, आरक्षी अधीक्षक अशोक कुमार सहित चेयरमैन श्रीमती गीता जायसवाल ने कुल 750 गरीबों को कम्बल वितरित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा ठण्ड को देखते हुये गरीबों को निःशुल्क कम्बल वितरित किया जा रहा है। कम्बल वितरण हेतु उन्होंने चेयरमैन गीता जायसवाल के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिये विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं। योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे, इसका पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में 750 गरीबों को कम्बल वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा के लिये हम हमेशा तत्पर हैं। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश वर्मा, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

No comments